जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर चौक के पास हुआ। इस घटना में चार श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए उधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के कोंढवा में पेंट के गोदाम में आग लगी, एक घायल महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके स्थित पेंट के गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
घटी जीएसटी, मिला बचत का मीठा उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत का स्वप्न केवल संकल्प नहीं, बल्कि जल्द ही…
भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण लोक से जानापाव को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भव्य और दिव्य स्वरूप में विकसित होगी भगवान परशुराम की जन्म-स्थली17.41 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्यप्रदेश में श्रीकृष्ण…
एमपी में ब्यूटी-फिटनेस का ‘खतरनाक’ कारोबार:डेंटिस्ट कर रहा ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी, जिम ट्रेनर लगा रहा दुबला होने का इंजेक्शन; 2 लाख तक वसूल रहे
शादी से पहले ‘परफेक्ट लुक’ पाने की चाहत ने मध्य प्रदेश में खतरनाक ब्यूटी और फिटनेस कारोबार को बढ़ावा दिया…