अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार रात एक फूड फेस्टिवल के दौरान फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटना सिएटल सेंटर में चल रहे ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान हुई। यह जगह शहर के मशहूर स्पेस नीडल से करीब एक ब्लॉक की दूरी पर है। चश्मदीदों के मुताबिक, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी घायलों की संख्या या फायरिंग की वजह की पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद सिएटल सेंटर की मोनोरेल सेवा दिनभर के लिए बंद कर दी गई। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।
Related Posts
दिल्ली में 10 साल की बच्ची से रेप:नोटबुक-पेन खरीदने गई थी; 56 साल का आरोपी गिरफ्तार, दुकान में हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण किया
दिल्ली के सदर बाजार में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। घटना 16 सितंबर की रात…
नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:कंपनी ने ऑफिस के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा; अब तक 7 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS ऑफिस से जुड़ा धर्मांतरण और योन उत्पीड़ने का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट…
BJP सांसद बोले- राहुल गांधी बूढ़े गए हैं:शादी नहीं की, इसका मतलब नहीं कि जवान ही रहेंगे; परिवार में पैसा नहीं तो विदेश क्यों जाते
झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत सिंह ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा…