कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी। CJP प्रवक्ता सौरव दास और रत्ना ने सोमवार रात एक बजे वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। सौरव ने बताया कि सरकार के प्रतिनिधि (दिल्ली पुलिस के अफसर) मिलने आए थे। हमने उन्हें बताया कि आशंका है कि सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग की प्रेस रिलीज दिखाई। इसमें लिखा है कि सभी प्रोटेस्टर्स की FIR वापस ली जाएंगी और भविष्य में भी कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। हमारी आशंका थी कि प्रदर्शनकारियों को किसी राज्य में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। सरकार ने हमें गारंटी दी है कि ऐसा न हो, इसलिए इसका एक नोटिफिकेशन निकाला जाएगा, ताकि प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहें। भविष्य में भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। बिहार सरकार ने सभी FIR वापस लेने का ऐलान किया बिहार सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 26 जुलाई को शाम 6 बजे से पहले बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। सरकार विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR, आपराधिक शिकायतों और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। सरकार ने कहा कि ऐसे मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करेगी। यह भी तय करेगी कि भविष्य में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। पढ़ें पूरी खबर… प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही CJP की लीगल टीम CJP की कानूनी संपर्क अधिकारी के तौर पर पेश की गईं रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि वकील पहले से ही असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 10 मुस्लिम हैं, और आरोप लगाया कि गुंडा एक्ट सहित कड़े प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। उन्होंने बिहार के पटना, सिवान और छपरा में पुलिस की बर्बरता का भी आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं और लगभग 5,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आंदोलन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के 3 एक्शन… दिल्ली पुलिस का दावा- प्रदर्शनकारियों में रेपिस्ट-डकैत भी शामिल थे दिल्ली पुलिस की जांच में दावा किया गया है कि जांच में 2,873 लोगों का वैरिफिकेशन हुआ। इनमें से 989 पर हत्या, डकैती, लूट, रेप से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक जांच में 101 लोग हत्या, 62 हत्या के प्रयास, 284 लूट-डकैती, 229 आर्म्स एक्ट, 135 स्नैचिंग, 19 अपहरण और 67 NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में आरोपी पाए गए। इसके अलावा 61 लोगों के खिलाफ रेप, 25 के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ और 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह हालात पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
Related Posts
ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया:$200 मिलियन से $350 मिलियन की डील पर बातचीत जारी; इससे पहले फिलीपींस ने खरीदा था
इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए भारत के साथ एक एग्रीमेंट किया है। इंडोनेशिया डिफेंस मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन रिको रिकार्डो…
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को मैदान पर उतरने का निर्देश दे दिया है।
भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध पर सोमवार को पूरे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और PCB के शीर्ष अधिकारियों…
दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर…