संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई। रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा में बिल पर वोटिंग और राज्यसभा में बिल को पेश कर चर्चा की जाएगी। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक:मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात को दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक…
बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ:अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म
पश्चिम बंगाल सरकार ने OBC आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया है। राज्य में OBC आरक्षण 17% से घटाकर 7% कर…
गुजरात में कॉलेज स्टूडेंट ने क्लास में किया सुसाइड:पहले बेंच पर चढ़कर पंखे से स्कार्फ बांधा, फिर फोन चेक करके फांसी लगाई
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के एक कॉलेज में स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। छात्रा का सुसाइड क्लास…