मानसून सत्र का 9वां दिन, आज भी हंगामे के आसार:कल लोकसभा से पेपर लीक का बिल पास, आज राज्यसभा में पेश होगा

संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को नौवां दिन है। विपक्ष लगातार संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हंगामा कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष भी राहुल गांधी से उनके लोकसभा में इडियट और अंधभक्त वाले बयानों को लेकर माफी की मांग कर रही है। आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में एंटी-पेपर लीक (पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक) पास हुआ। अब बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहीं राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक (2026) बिल पास हो गया। अब वंदे मातरम का अपमान, अनादर और गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा मानसून सत्र के पिछले 8 दिनों की कार्यवाही 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें… 24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें… 22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर… 21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… 20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com