उत्तराखंड-चमोली टनल हादसे में 7 मौतें, 3 अब भी फंसे:15 घंटे से ढूंढ रही रेस्क्यू टीमें; CM धामी टनल के अंदर पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम 7 बजे निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में कुल 24 लोग फंसे थे, जिनमें से 14 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग अभी भी टनल में फंसे हैं। बाहर निकाले गए 14 लोगों में 13 का इलाज गोपेश्वर के जिला अस्पताल में चल रहा है। एक गंभीर घायल को श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर किया गया है। टनल के अंदर पानी और मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। NDRF, SDRF, सेना और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद वे गोपेश्वर जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। मृतकों में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी प्रदीप सिंह पवार (31) और चमोली के उर्गम निवासी मुकेश शामिल हैं। इसके अलावा, बिहार निवासी दुर्लभ शर्मा, झारखंड निवासी विजय (28) और जितेंद्र कुमार की भी इस हादसे में जान चली गई। वहीं दो अन्य मृतकों लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। तस्वीरें देखिए- शाम 7 बजे हादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। रेस्क्यू में सेना और ITBP की टीमें भी लगीं DM गौरव कुमार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com