सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश: तीन हाईकोर्ट को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली | 1 सितंबर 2026 | GlobalMirror

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में देश के तीन हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, तीन न्यायाधीशों को अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। वहीं न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट और न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश महत्वपूर्ण चरण है। अंतिम नियुक्ति निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत की जाती है।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com