गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोपा) लाया गया। फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। यात्रियों और तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं विमान में 229 यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो ने इस घटना की जानकारी दी। एयरलाइन के मुताबिक, विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है। खबर अपडेट की जा रही है…
गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी:उड़ान भरने के कुछ देर बाद 14 हजार फीट पर पता चला, गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
