दिशा सालियान की मौत मामले में CBI ने FIR की:इसमें 17 लोगों के नाम; एक्टर सुशांत सिंह की मैनेजर 14वीं मंजिल से गिरी थीं

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को FIR दर्ज की है। न्यूज एजेंसी IANS मुताबिक, इसमें 17 लोगों के नाम हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद हुई है, जिसमें कोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की CBI जांच के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि छह साल तक FIR दर्ज नहीं करना और मामले को सिर्फ हादसे के रूप में देखना कई सवाल खड़े करता है। खबर अपडेट की जा रही है।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com