राहुल यूथ प्रोटेस्टर्स को साथ लाए, पुलिस पर आरोप लगाए:छात्रा बोली- प्राइवेट पार्ट पर मारा, छात्र ने कहा- गुंडों के कहने पर हिरासत में लिया

राहुल गांधी ने बुधवार को अलग-अलग प्रदर्शनों में शामिल हुए NSUI से जुड़े स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर के साथ प्रेस की। इसमें एक छात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि पुलिस कुछ गुंडों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी।

ये प्रदर्शन SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे हैं। इंडिया ब्लॉक ने अब तक SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर 5 प्रदर्शन किए हैं।