मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शाहपुर के पास रविवार की शाम कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया। बाइक चालक विजय कुमार पटेल (26) को मृतक है। दूसरी बाइक के चालक मोलाई प्रजापति (80) को गंभीर अवस्था में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। दुर्गा जी की प्रतिमा लेने जा रहा था युवक मृतक विजय कुमार पटेल दशहरे पर गांव आए थे। वह मौहरिया गांव से नईगढ़ी मां दुर्गा जी की प्रतिमा लेने जा रहे थे। विजय दो भाइयों और एक बहन में मंझले थे। बड़ा भाई संजय पटेल कंपनी में काम करता है। विजय भी बाहर रहकर मजदूरी करते थे। घायल मोलाई प्रजापति अपने गांव अकौरी से डिहिया गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक की तलाश जारी है। घटना से नवरात्रि की खुशियां गांव में मातम में बदल गईं। मृतक के घर पर परिजन और गांव के लोग शोक में हैं।
Related Posts
बिल गेट्स बोले- रूसी लड़कियों से संबंध नहीं बनाए:यौन बीमारी के दावे को गलत बताया, कहा- एपस्टीन फाइल्स में लगे आरोप पूरी तरह झूठे
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों से संबंध बनाने और यौन बीमारी होने के आरोपों को…
साध्वी प्रेम बाईसा की हार्ट अटैक से हुई थी मौत:कंपाउंडर की 3 स्तर पर लापरवाही आई सामने; 44 लोगों के बयान लिए थे
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने यह खुलासा शनिवार शाम…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या मामले में आज आ सकता है कोर्ट का फैसला
2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के चर्चित मामले में गुरुवार…