अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में छात्रों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रिंसिपल के लापता होने के पोस्टर कैम्पस की दीवारों और शहर के विभिन्न स्थानों पर पर चस्पा कर दिए। छात्राओं ने स्पोर्ट्स टीचर लीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों का कहना है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रिंसिपल कॉलेज ही नहीं आते। इसके चलते व्यवस्था बिगड़ गई है। कॉलेज के दूसरे प्रोफेसर भी मनमानी पर उतर आए हैं। छात्रा ने स्पोर्ट्स टीचर पर लगाए गंभीर आरोप प्नर्दशन कर रही एक छात्रा ने स्पोर्ट टीचर लीना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उन्होंने हमारे साथ भद्दा मजाक किया है। हमको लड़कियों को लड़कों वाले और लड़कों को लड़कियों वाले कपड़े दिए हैं। गर्ल्स अब लड़कों के कपड़े पहन कर जा रही जा रहीं हैं। डिस्ट्रिक्ट लेवल के स्पोर्ट्स कॉम्पीटिशन में वो हमारे साथ नहीं गई। वो हमको धमकी देती हैं। कहती हैं कि जो तुमको करना है कर लो। तुम्हारा सिलेक्शन नहीं होने दूंगी। इसके साथ स्पोर्ट टीचर छात्रों के घरों में कांटेक्ट कर कह रही है कि यह अनूपपुर खेलने नहीं गई थीं। हम लोग लड़कों के साथ घूम रही थीं। 3 तस्वीरें देखिए… 5 बार दे चुके त्रापन छात्राओं का कहना है कि एक माह से प्रिंसिपल कॉलेज नहीं आ रहे। कॉलेज की समस्याओं को लेकर 5 बार ज्ञापन भी दिया गया हैं। तब भी प्रिंसिपल मौजूद नहीं थे। आज जब गेट पर ताला लगाकर और उनके आने की मांग की गई, तब दबाव में प्रिंसिपल कॉलेज आए। उन्होंने तहसीलदार को बताया कि वह बीमार थे। छात्रों का कहना है कि कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है। स्पोर्ट्स टीचर द्वारा छात्रों से दुर्व्यवहार और खेल सुविधाओं की कमी भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रही। कई घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रभारी प्राचार्य वीके सोनवानी आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और इसके बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
Related Posts
इंदौर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव:उल्लास के साथ डीजे की धुन में जमकर थिरके युवा
दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का इंदौर में आज दूसरा दिन है। आरती के साथ गरबा रास का आगाज…
ईरानी राष्ट्रपति बोले- मुस्लिम देशों को एकजुट होना चाहिए:जंग रोकने तेहरान पहुंचे सऊदी-पाक-तुर्किये; ट्रम्प ने जल्द हमला करने की धमकी दी थी
ईरान के साथ जंग रोकने और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के…
भगवान परशुराम और श्रीकृष्ण लोक से जानापाव को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भव्य और दिव्य स्वरूप में विकसित होगी भगवान परशुराम की जन्म-स्थली17.41 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्यप्रदेश में श्रीकृष्ण…