बस के नीचे फंसकर आधा किमी घिसटा युवक, मौत:चिल्लाता रहा- बस रोको; भिंड में गुस्साए परिजन ने किया चक्काजाम

भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। मालनपुर थाना क्षेत्र के बाराहेड़ पेड़ा के पास सुबह के समय धंमसा का पुरा निवासी जैकी कुशवाह (30) पुत्र उदय सिंह कुशवाह मोटरसाइकिल से गोदरेज औद्योगिक इकाई में ड्यूटी पर जा रहा था। मालनपुर थाना क्षेत्र के बाराहेड़ पेड़ा के पास वह पहुंचा ही था कि तभी माधोगढ़ से ग्वालियर जा रही यात्री बस ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ये बस करीब आधा किलोमीटर तक बाइक समेत युवक को घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। देखिए हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… हादसे के बाद बस में फंसा, घिसटता रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद जैकी कुशवाह बस में फंस गया और चीखते हुए लगातार ‘बस रोको, बस रोको’…चिल्लाता रहा। लेकिन लापरवाह चालक ने बस नहीं रोकी और बाइक समेत उसे करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए एक ढाबे तक ले गया। बस रुकी तो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस को मालनपुर थाने के सामने जब्त कर लिया है। हाईवे पर जाम, वाहनों की लंबी कतारें
हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बाराहेड़ पेड़ा और मांगे दा ढाबे पर हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते ग्वालियर-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने का प्रयास किया। तीन भाइयों के साथ ड्यूटी करने जाता था
जैकी कुशवाह अपने तीन भाइयों के साथ गांव से हर रोज गोदरेज औद्योगिक इकाई में ड्यूटी करने जाता था। सोमवार को भी वह सुबह 9 बजे की शिफ्ट के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। ये खबर भी पढ़िए…
तेज रफ्तार कार और ऑटो की टक्कर का वीडियो जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सवार ती युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गोरा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब 1.44 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com