तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे की 2 तस्वीरें… बसों की टक्कर का AI जनरेटेड वीडियो देखें… 25 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कटर की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए 25 से ज्यादा एम्बुलेंस बुलाई गईं। जब हादसा हुआ तब दोनों बसों में कम से कम 55 लोग सवार थे। उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 17 से ज्यादा घायल उत्तराखंड के टिहरी में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 से ज्यादा लोग घायल है, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है। बस में 29 से ज्यादा लोग सवार थे। SDRF और राहगीर मदद के लिए पहुंच चुके हैं। हालात को देखते हुए SDRF की और 5 टीमें भेजी जा चुकी है। बस 70 मीटर गहरी खाई में गिरी। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
पति ने पढ़ाया-लिखाया, SI बनते ही पत्नी ने तलाक मांगा:भोपाल में पंडिताई करता है पति; बोली- उसके पहनावे, काम और चोटी से शर्म आती है
भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने पंडिताई कर पैसे जोड़कर पत्नी…
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, बैग से मिले चार लाख रुपए
रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की जान चली गई। ट्रेन के नीचे आने से उसका…
हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण का नया युग हो रहा है आरंभ16 अप्रैल 2026 महिला…