CMHO कार्यालय में आराम फरमाते नजर आए लेखापाल:कांग्रेस ने बताया सरकारी दामाद, रीवा में साथी कर्मचारियों ने वायरल की तस्वीरें

रीवा के CMHO कार्यालय से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें जिला लेखापाल संतोष तिवारी ड्यूटी के दौरान कार्यालय के भीतर आराम करते नजर आए। यह तस्वीर ऑफिस के अन्य कर्मचारियों ने खींची और मीडिया को सौंप दी। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लेखापाल ने CMHO कार्यालय के चेंबर को सोने के लिए उपयोग किया। जब कर्मचारियों ने उन्हें टोका कि यह कार्यालय है, नींद पूरी करने की जगह नहीं, तो संतोष तिवारी ने किसी से न डरने की बात कही। इससे कार्यालय में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पूरे मामले में लेखपाल ने सफाई देते हुए स्वास्थ्य खराब होना वजह बताई है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसे महज बहाना बताते हुए तर्क दिया गया है कि अगर स्वास्थ्य खराब होता तो घर या चिकित्सालय में होते। जनता की फिक्र नहीं ये सरकारी दामाद
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि जिस तरह से ये अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी टाइम में आराम फरमा रहे हैं। उन्हें देखकर यह समझ आता है कि आखिरकार जनता आज क्यों परेशान और त्रस्त है। जनता क्यों अधिकारियों के दफ्तरों के भीतर घंटों इंतजार करने को मजबूर है, क्योंकि ये AC चलाकर भीतर आराम से सो रहे हैं। इन्हें जनता की फिक्र नहीं ये सरकारी दामाद हैं। प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई को लेकर सवाल
अभी तक लेखापाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com