इंदौर में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2025:मां अम्बे की आरती के साथ हुआ गरबा रास; फिल्मी-भक्तिमय गानों पर थिरके लोग

इंदौर में बुधवार से छह दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आगाज हुआ। रात 8.30 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद आयोजन स्थल सी-21 एस्टेट ग्राउंड, बायपास पर पार्टिसिपेंट सर्कल में उतरे और गरबों की शुरुआत हुई। हजारों की संख्या में प्रतिभागियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने गरबा रास कर किया। अलग-अलग वेशभूषा में प्रतिभागी और दर्शक यहां पहुंचे। इस आयोजन में तीन लाख वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया। इसका असर यह दिखा कि शुरुआत से ही लोग उत्साहित थे। वे खुद को गरबा करने से रोक नहीं सके। खास बात यह है कि 21 सदस्यों वाले ग्रूवी के बॉलीवुड और गुजराती गानों थिरकने से लोग खुद को रोक नहीं पाए। फूड जोन में कई शहरों के जायके का स्वाद मां दुर्गा की आरती के बाद सभी पार्टिसिपेंट्स ने अपने सर्कल में गरबा शुरू किया। किसी प्रतिभागी ने राजस्थानी जैकेट पहनी, तो कोई गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आया। खास बात यह कि पार्टिसिपेंट्स ने सिर्फ काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट ही नहीं, देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के रंग बिखेरे। कई लोग फूड जोन में देशभर के जायकों का लुत्फ उठाते नजर आए। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके पूर्व शाम 6 बजे से ही आयोजन स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया था। इस दौरान हर कोई जल्द से जल्द एंट्री करना चाह रहा था। गुजरात के कोरियोग्राफर्स ने सिखाए स्टेप्स गुजरात से आए 19 कोरियोग्राफर्स की टीम ने विभिन्न बैचेस में प्रतिभागियों को जो स्टेप्स सिखाई हैं, उनकी लय और ताल का संगम देखने को मिली। इस बार महोत्सव के लिए मैदान का क्षेत्र 75 हजार वर्गफीट बढ़ाकर कुल 3.5 वर्गफीट किया गया है। दर्शकों के लिए भी 40 हजार वर्गफीट का ओपन सर्कल है। मां दुर्गा की आराधना से हुई शुरुआत गरबा मैदान दुधिया रोशनी से अलग ही जगमगा रहा था। रात करीब 8.30 बजे मां की आराधना शुरू हुई। जयो जयो मां जगदम्बे की भक्तिमय आरती से माहौल धर्ममय हो गया। इस दौरान मधुर ध्वनि पर सभी पार्टिसिपेंट्स ने मां की आरती की। पार्टिसिपेंट्स आरती के दौरान चुनरी, आर्टिफिशियल मोमबत्ती और मटकी लिए थिरकते नजर आए। आरती के बाद माता का जयकारा लगाया। भक्ति के इस उत्सव में पार्टिसिपेंट्स फोक धुन के साथ बॉलीवुड के गरबा स्पेशल गीतों पर डांडिया करते नजर आए। उनके पैर रुक नहीं रहे थे। गरबा नृत्य को देखकर हर कोई डांडिया करने के लिए उत्साहित नजर आया। इस बार गरबा सर्कल और पार्किंग एरिया दोगुनी क्षमता में सी- 21 एस्टेट ग्राउंड, बायपास रोड पर होने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में हजारों प्रतिभागी और दर्शकों को थिरकाने के लिए तीन लाख वॉट का म्यूजिक सिस्टम के साथ पार्किंग एरिया, अभिव्यक्ति महोत्सव एरिया और गरबा सर्कल सभी का साइज बढ़ाया गया है। हजारों दर्शकों की भीड़ में सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम हैं। कोने-कोने पर सीसीटीवी की निगरानी रखी जा रही है। साथ ही हर जगह सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com