सिंगरौली में पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव SC-ST एक्ट में गिरफ्तारी:BJP विधायक पर की अभद्र टिप्पणी; सोशल मीडिया पर डाला था विवादित VIDEO

सिंगरौली में देवसर से भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैढ़न थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। भास्कर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने विधायक राजेंद्र मेश्राम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विधायक मेश्राम ने कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन अमर्यादित भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। एसपी बोले- तथ्यों के आधार होगी कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर भेदभाव का आरोप कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हिसाब से काम करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाषा पर संयम रखना जरूरी है। उनके अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी नेताओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com