सिंगरौली में देवसर से भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। बैढ़न थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। भास्कर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने विधायक राजेंद्र मेश्राम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। विधायक मेश्राम ने कहा कि राजनीतिक विरोध अलग बात है, लेकिन अमर्यादित भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है। एसपी बोले- तथ्यों के आधार होगी कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर भेदभाव का आरोप कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भाजपा के जनप्रतिनिधियों के हिसाब से काम करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाषा पर संयम रखना जरूरी है। उनके अनुसार, सत्ता पक्ष और विपक्ष में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी नेताओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।
Related Posts
खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधितसात दिवसीय 52वाँ…
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर सूटकेस का ढेर… PHOTOS:अपने रिसेप्शन में कपल ऑनलाइन शामिल हुआ; शख्स चीखा- बेटी को पैड चाहिए, ब्लड आ रहा
क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी…
कपूरथला के विक्की देओल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:हवा में लोहे की रॉड पर 40 सेकेंड में अंगूठों के सहारे 64 पुश-अप्स किए, अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के फिट इंडिया कार्निवल का दूसरा दिन बेहद खास रहा है। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी…