मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध —6 जिलों के 7.63 लाख किसानों को खरीफ फसल के नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत

जयपुर, 01 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। खरीफ फसल वर्ष 2025 के दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित 7.63 लाख किसानों के लिए कृषि आदान अनुदान स्वीकृत किया है।

निर्णय के अनुसार अतिवृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान होने पर 6 जिलों की 43 तहसीलों के 3777 गांव गिरदावरी के आधार पर आपदा प्रभावित घोषित किए गए हैं। इन 3777 गांवों में लगभग 7.63 लाख किसानों को आपदा राहत कोष से कृषि आदान अनुदान वितरण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

इन 3777 गांवों में झालावाड़ के 1597, धौलपुर के 42, बूंदी के 534, भरतपुर के 349, डीग के 58 और टोंक के 1197 गांव शामिल है। शेष जिलों में फसल नुकसान की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही अन्य जिलों की स्वीकृतियां भी जारी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com