अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ शहर के पास, जमीन से करीब 28 किलोमीटर नीचे था। मजार-ए-शरीफ, बाल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक है। गवर्नर के प्रवक्ता हाजी जैद ने बताया कि अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं और कई जगहों पर घरों व इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS के अनुमान के मुताबिक मौतों का आंकड़ा सैकड़ों तक बढ़ सकता है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि रात करीब 1 बजे कई प्रांतों में ज़मीन जोर से हिली। भूकंप के झटके ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए। मजार-ए-शरीफ की मशहूर ब्लू मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के बाहर का हिस्सा टूटकर जमीन पर बिखरा दिखा। —————————- 2 नवंबर के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…
Related Posts
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली के बिहार निवास में नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा श्री नितिन नबीन…
मोदी बोले- लालू यादव ने विकास की जगह जंगलराज चुना:बिहार के रिजल्ट सबक देते हैं, सरकारों की प्राथमिकता सिर्फ विकास होना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा आयोजित छठवें रामनाथ गोयनका व्याख्यान को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा…
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी— केन्द्रीय गृह मंत्री नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को नियुक्ति पत्र का करेंगे वितरण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने…