बाराबंकी में ज्वेलर्स का पूरा परिवार खत्म:पति-पत्नी और दो बेटों की जान गई, ट्रक की टक्कर से कार सवार सभी 8 की मौत

बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की कार सिमटकर 7 फीट की हो गई। एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी में आगे बैठे लोगों के शव सीट से चिपक गए। अगले हिस्से को काटकर शवों के टुकड़ों को निकाला गया। पीछे बैठे लोगों का हाल भी बहुत बुरा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार देर रात देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों की पहचान प्रदीप रस्तोगी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), दोनों बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) के रूप में हुई है। दो घायलों इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15) को लखनऊ लाया गया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में ‘गौरी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे। घटना में उनके घर में कोई नहीं बचा है। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए … हादसे के समय बम जैसा धमाका हुआ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आ रही अर्टिगा का ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया। गाड़ी सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय ऐसा लगा जैसे कोई भयानक बम फटा हो। इतनी तेज आवाज आई कि लोग दहशत में आ गए। गाड़ी में बैठे 8 लोगों में से 6 की मौके पर मौत हो गई। एक किशोर गाड़ी से छिटक कर दूर जा गिरा, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15) को लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी बुलवाकर कार और ट्रक को हटवाया। 5 साल पहले बेटी की मौत हो गई थी
प्रदीप रस्तोगी तीन भाइयों में बढ़े थे। इनके दो भाई अनिल रस्तोगी और संजीव रस्तोगी का परिवार कुछ दूरी पर रहता है। प्रदीप की इन दोनों से नहीं बनती है। प्रदीप की बड़ी बेटी का 5 साल पहले मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाले पंडित के साथ गए थे प्रदीप रस्तोगी अपने परिवार के साथ पड़ोस के बालाजी मिश्रा के साथ बिठूर गंगा स्नान के लिए गए थे। गंगा स्नान के बाद सभी लौट रहे थे, तभी घर से 20 किलोमीटर बड़ा हादसा हो गया और सभी की मौत हो गई। ————————— ये भी पढ़ें: सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार:गोरखपुर पुलिस ने पंजाब से किया अरेस्ट, फोन पर कहा था- गोली मार दूंगा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार हो गया है। गोरखपुर पुलिस ने रविवार को उसे पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे गोरखपुर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी अजय कुमार यादव पुत्र रामफेर यादव के रूप में हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com