राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पटना की सड़कों पर करीब साढ़े तीन घंटे रोड शो किया। दानापुर से जमालुद्दीन चक तक उनका रोड शो चला। रोड शो दीघा बाटा से शाम 4:30 बजे शुरू हुआ। रात 8 बजे लखनी बीघा में खत्म हुआ। लालू चुनाव में पहली बार वोट मांगने उतरे। उन्होंने भागलपुर जेल में बंद बाहुबली और दानापुर से राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। लालू खराब सेहत के कारण गाड़ी में ही बैठे रहे, मगर लगातार अभिवादन करते रहे। लालू की गाड़ी पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। दूसरी तरफ, मोकामा के जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उनके लिए प्रचार किया। ललन सिंह ने कहा- अब मैं अनंत सिंह की चुनावी कमान संभालूंगा। अनंत सिंह के खिलाफ साजिश की गई। इसका मकसद उनको जेल भिजवाना था। बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये सीटें 18 जिलों में हैं। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
जिनपिंग ने अपने 23 भरोसेमंद जनरल हटाए:इनमें से कई लापता, एक्सपर्ट बोले- चीनी राष्ट्रपति जरूरत से ज्यादा शक करने लगे हैं
चीन की सेना में बीते तीन सालों में ऐसा बदलाव हुआ है, जो देश के इतिहास में पहले कभी नहीं…
युवाओं के सपनों को पंख दे रही अरुणोदय कोचिंग
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों से किया संवाद, बताया सफलता का मार्ग कहा-लक्ष्य निर्धारित करें, बड़े सपने देखें…
जयपुर के सुगम यातायात प्रबंधन के लिए सांगानेर नए मॉडल के रूप में हो विकसित, सर्किलों के सौन्दर्यकरण में स्वच्छता, सुंदरता एवं आधुनिक सुविधाओं का हो संगम, सड़क एवं भवन निर्माण में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं, प्रदेशभर में चलेगा सघन निरीक्षण अभियान -मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सांगानेर क्षेत्र जयपुर शहर के अहम हिस्सों में से एक है तथा यह…