मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को लोजपा (रामविलास) चीफ चिराग पासवान की जनसभा में जमकर हंगामा हुआ। चिराग करीब 5 घंटे की देरी से पारू पहुंचे। लोग सुबह 11 बजे से उनका इंतजार कर रहे हैं। चिराग के आते ही भीड़ बेकाबू हो गई। लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के पास पहुंच गए। लोगों ने कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद चिराग ने मुश्किल से 5 मिनट भाषण दिया और निकल गए। दूसरी तरफ, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने औरंगाबाद में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर आलोचना की। राहुल ने कहा- PM के पास फर्जी डिग्री’ है। उन्हें शिक्षा की बात समझ नहीं आती। मंगलवार की शाम बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज का प्रचार खत्म हो गया। पहले फेज के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सबसे अधिक 83 सभाएं कीं। उन्होंने 24 अक्टूबर से प्रचार शुरू किया था। प्रधानमंत्री ने 15 सभाएं और एक रोड शो किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मिलकर 15 सभाएं कीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 60 सभाएं कीं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
UN रिपोर्ट-2025 लाल किला धमाके में अल-कायदा का हाथ था:इसी ने लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल नेटवर्क बनाया; नवंबर में हुए ब्लास्ट में 11 मौतें हुई थीं
लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे अल-कायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)…
दीवार पर टंगे जीते मेडल, सामने सब्जियों की रेडी:रांची का इंटरनेशनल प्लेयर बेच रहा सब्जियां, थ्रोबॉल खिलाड़ी अमरदीप ने जीते हैं गोल्ड मेडल
रांची के अरगोड़ा चौक पर सब्जी तौलते अमरदीप कुमार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।…
सरकार बोली-वांगचुक बॉर्डर एरिया में लोगों को भड़का रहे थे:सुप्रीम कोर्ट में कहा- कोई चीनी व्यक्ति ऐसी बात करता तो समझ भी आता
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सोनम वांगचुक को इसलिए हिरासत में लिया गया, क्योंकि वे…