यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 7-8 श्रद्धालु कट गए। इनमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। घटना के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह 9.30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान, दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस धड़धड़ाती हुई गुजरी। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। कई यात्रियों के शरीर के टुकडे़ रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। रेलवे अफसरों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं है। इस वजह से स्पीड तेज थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का वक्त ही नहीं मिला। जब ट्रेन गुजर गई तब ट्रैक पर लाशें बिखरी नजर आई। कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्टेशन पर भीड़ थी, बावजूद इसके प्लेटफॉर्म से ट्रेन को धीमी स्पीड में नहीं गुजारा गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अब तक 6 महिलाओं की मौत हुई है। शवों को बॉडी बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सभी की शिनाख्त हो चुकी है। क्योंकि, ज्यादातर महिलाएं समूहों में गंगा स्नान के लिए जा रहीं थीं। रेलवे स्टेशन से ही 2-3 किमी दूर गंगा घाट है। हादसे के बाद रेलवे के सीनियर अफसर मौके लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। इस हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पंजाब BJP को PM मोदी ने 8 चुनावी मुद्दे थमाए:हरी पगड़ी का किसान कनेक्शन, संतों के आशीर्वाद से दलित कैसे रिझाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में रैली कर पंजाब BJP को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 8 मुद्दे थमा गए हैं।…
UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी:राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री टॉपर, 958 कैंडिडेट्स सिलेक्ट; टॉप 10 में 3 लड़कियां
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज…
2012 Batch Officer’s Posted SP’s in Uttar Pradesh will Now Become DIG’s
The Officers who will likely to become the DIG’s are IPS Ashish Tiwari SSP Saharanpur, IPS Vipin Tanda SSP Meerut,…