हिमालय के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग व्हाइट वंडरलैंड में बन गया है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल और स्पीति और किन्नौर, कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट हुई है। देशभर से लोग बर्फबारी का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। ताबो में पारा माइनस 2.2°, कुकुमसेरी में माइनस 1.8° नीचे और केलांग में 0.4° दर्ज किया गया। इधर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 3° तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में अगले 3 दिन में ठंड जोर पकड़ लेगी। बर्फबारी और कोहरे की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना; सुबह-शाम ठंड और बढ़ेगी उत्तर भारत से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में मौसम साफ हो गया। बीकानेर, चूरू, गंगानगर, पिलानी समेत कुछ शहरों में दिन के अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहने और उत्तरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर.. मध्यप्रदेश: अब बारिश नहीं, ठंड बढ़ेगी, रात में 2 से 3 डिग्री गिरेगा पारा पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर अगले 48 घंटे के अंदर एमपी में भी देखने को मिल जाएगा। उत्तरी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इस दौरान रात में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर आदि जिलों में तेज ठंड रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: रांची में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री पर पहुंचा रांची समेत पूरे झारखंड में अब सर्दी बढ़ने लगी है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें बीते 24 घंटे के भीतर 0.1 डिग्री की और गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाएं उत्तर दिशा से राज्य की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 9 जिलों में बारिश की संभावना, दिन का तापमान 0.2 डिग्री गिरा पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब तापमान में गिरावट होने लगी है। आने वाले तीन दिनों में 5 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छा सकता है। तीन दिन बाद रात के तापमान में कमी आएगी। यह 2 से 4°C तक गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: ठंड बढ़ेगी, 3° तक गिरेगा पारा, अंबिकापुर में 12.5°C पहुंचा तापमान राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में आज से ठंड बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटे में दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी यही ट्रेंड देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
22 दिन विदेश टूर, 2 दिन प्रचार, ‘चुनाव आता-जाता रहेगा’:तेजस्वी आखिर चाहते क्या हैं, प्रशांत किशोर BJP से ज्यादा RJD के लिए बड़ा खतरा; 4 कारण
पटना के बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत BJP के लिए ज्यादा खतरे की घंटी है या तेजस्वी यादव के…
Trump pressure: EU aims to phase out Russia LNG; reluctant to hit India, China with tariffs
The European Union is contemplating accelerating its timeline for phasing out Russian liquefied natural gas imports, potentially moving faster than…
2036 तक 7 में से 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा:केंद्र बोला- देश की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही; इससे आर्थिक निर्भरता जैसी चुनौतियां बढ़ेंगी
भारत की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। 2011 में देश में 60 साल से ऊपर की आबादी 10.16…