पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मध्य प्रदेश के औसत तापमान में गुरुवार रात 6.1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के राजगढ़ में सबसे कम 11 डिग्री तापमान रहा। इंदौर में 12.1° और भोपाल में 13° तापमान दर्ज की गई। दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.7° सेल्सियस तक गिर गया। यह इस सर्दी में पहली बार है जब तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया। इससे पहले, इस साल का न्यूनतम तापमान 26 अक्टूबर को 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में MP-छत्तीसगढ़ में तापमान 2-4° सेल्सियस तक और गिर सकता है। दिल्ली-NCR के तापमान में अगले 2-3 दिन में तेजी से गिरावट आएगी और ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। अगले दो दिनों तक बादल भी छाए रहेंगे। हिमाचल प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले कई जगहों का पारा तो शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में बुधवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी से हर तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। देश में मौसम की तस्वीरें…
Related Posts
पक्ष-विपक्ष मिलकर विकसित मध्यप्रदेश के साझा संकल्प और भविष्य की दिशा तय करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सत्र के माध्यम से…
प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगतप्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर लिया मार्गदर्शन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरकार तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा असमंजस अब समाप्त हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यू-टर्न लेते हुए अपनी टीम को मैदान पर उतरने का निर्देश दे दिया है।
भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बने गतिरोध पर सोमवार को पूरे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और PCB के शीर्ष अधिकारियों…