अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध न्यूज कंपनी BBC पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि BBC ने उनके 6 जनवरी 2021 के भाषण को गलत तरीके से काट-छांट कर दिखाया, जिससे ऐसा लगा जैसे वे लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे थे। असल में ट्रम्प ने उस दिन कहा था कि वे कैपिटल जाएंगे और अपने सांसदों का हौसला बढ़ाएंगे। लेकिन BBC ने वीडियो को तोड़-मरोड़ कर ऐसा दिखाया जैसे ट्रम्प ने कहा- हम कैपिटल जाएंगे और पूरी ताकत से लड़ेंगे। इस पूरे मामले का खुलासा ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने एक गुप्त मेमो लीक करके किया। मेमो में साफ लिखा था कि BBC ने जानबूझकर ट्रम्प का भाषण बदल दिया था। इस घोटाले के बाद BBC के दो सबसे बड़े अधिकारी डायरेक्ट जनरल टिम डेवी और न्यूज हेड डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया। टिम डेवी ने कहा कि यह उनका अपना फैसला है, जबकि डेबोरा ने माना कि गलती हुई, लेकिन BBC में कोई पक्षपात नहीं है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीबीसी के लोग बेईमान हैं और उन्होंने उनके परफेक्ट भाषण को तोड़ा-मरोड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बहुत खराब बताया। उनका कहना है कि विदेशी मीडिया ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की।
Related Posts
खबर हटके-गर्मी में गमछा लहराया तो ट्रेन रुकी:मेट्रो में बंदर का सफर, लड़की को किस किया; टॉयलेट में मिली 10 साल पहले गिरी अंगूठी
उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी के किनारे गर्मी से परेशान होकर गमछा लहराया तो ट्रेन के…
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यकजल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाहीनदियों…
जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम:3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी; केंद्र ने नई गाइडलाइन जारी की
केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अब…