फरीदाबाद में डॉक्टर के कमरे से 360kg विस्फोटक मिला:असॉल्ट राइफल और कारतूस जब्त, 2 दिन पहले कश्मीर में इसके लॉकर से AK-47 मिली थी; दो गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया है। इसके साथ ही असॉल्ट राइफल और कारतूस भी मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छापा मारा था। डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। यह अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ जारी है। उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की। आदिल पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को ही एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक डॉ. आदिल अहमद ने फरीदाबाद के धौज गांव में 3 महीने पहले किराए पर कमरा लिया था। आरोपी डॉक्टर यहां रहता नहीं था। उसने केवल सामान रखने के लिए कमरा लिया था। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 मुख्य बातें… पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें… UAPA के तहत केस दर्ज
डॉ. आदिल से पूछताछ की जा रही है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास से इस तरह के हथियार की बरामदगी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता मानी जा सकती है। इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक बिना लाइसेंस के आधुनिक/प्रोहिबिटेड हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। ——————— आतंकियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात एटीएस ने ISIS के तीन आतंकी पकड़े, देश में कई जगह हमले करने की प्लानिंग कर रहे थे गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com