दिल्ली ब्लास्ट- CCTV में पुलवामा का डॉक्टर कार चलाते दिखा:दावा- फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था, 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद धमाका किया

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सफेद रंग की जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, उसे पुलवामा का रहने वाला मोहम्मद उमर नबी चला रहा था। हमले से पहले पार्किंग एरिया से निकलती कार का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में काले रंग का मास्क पहने एक शख्स कार में बैठा दिखाई दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह शख्स मोहम्मद उमर नबी है। वह पेशे से डॉक्टर है। धमाके से पहले वह कार चलाते दिखा था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है उमर हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। दिल्ली में धमाके से कुछ घंटे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक और एक AK-47 राइफल भी जब्त किया गया था। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को 4 डॉक्टरों की तलाश थी। इनमें डॉ. उमर भी शामिल था। वह जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। दावा है कि अपने 3 साथियों की गिरफ्तारी के बाद उमर ने दिल्ली में आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। उमर कार में 3 घंटे बैठा रहा, एक पल के लिए नहीं उतरा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक, धमाके से पहले i-20 कार पास की एक पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी थी। डॉ. उमर तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। शाम करीब 6.52 बजे i-20 कार धीमी गति में चलते हुए आई और लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी में धमाका हो गया। एक पुलिस सूत्र ने बताया- लाल किले और आस-पास के रास्तों से CCTV फुटेज खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं ताकि उस हुंडई i20 कार को चलाने वाले नकाबपोश शख्स के बारे में और जानकारी मिल सके। अलग-अलग पार्किंग एरिया की फुटेज पर भी नजर रखी जा रही है। DNA जांच के लिए डॉक्टर उमर की मां का सैंपल लिया गया सूत्रों के अनुसार, डॉ. उमर अपने पास मौजूद विस्फोटकों को या तो सुरक्षित जगह ले जाने की फिराक में था या गिरफ्तारी के डर से उसने हमले को अंजाम दिया। कश्मीर पुलिस पुलवामा में डॉक्टर उमर की मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डॉ. उमर की मां का DNA सैंपल लिया गया है। मृतकों के DNA सैंपल से उसका मिलान किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि धमाके में मरने वाले 9 लोगों में उमर था या नहीं। 3 गिरफ्तार डॉक्टरों में दो पुरुष, महिला डॉक्टर की कार से AK-47 मिला जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था। मुजम्मिल शकील के कमरे से 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई। कश्मीर में महिला डॉक्टर शाहीन की कार से AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल शकील पुलवामा के कोइल का रहने वाला है। वह फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था। डॉक्टर शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड थी। मुजम्मिल ​​​​​​गर्लफ्रेंड ​की कार इस्तेमाल करता था। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 7 नवंबर को यूपी की सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। आदिल अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था। 2024 में वहां से इस्तीफा देकर सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com