अमेरिका ने 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार विस्फोट की जांच में भारत की मदद करने की पेशकश की है। हालांकि, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारतीय अधिकारी इस जांच को बहुत ही पेशेवर तरीके से संभाल रहे हैं। कनाडा में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रूबियो ने कहा, “हमने मदद की पेशकश की है, लेकिन मुझे लगता है कि वे इन जांचों में बहुत सक्षम हैं। उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है और वे अच्छा काम कर रहे हैं।” इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी-7 बैठक के इतर रूबियो से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें दिल्ली विस्फोट भी शामिल था। जयशंकर ने कहा था, “दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वालों पर संवेदना के लिए उनका आभार। द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, खासकर व्यापार और सप्लाई चेन पर। यूक्रेन संघर्ष, मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया और इंडो-पेसिफिक पर विचार साझा किए।” उन्होंने बताया था कि राजधानी हाई अलर्ट पर है और आतंकी कनेक्शन की जांच चल रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका ने कहा था कि वह दिल्ली की स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़े तो मदद देगा।
Related Posts
मानसून सत्र का दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार:कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेपर लीक को लेकर 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी
संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है और पहले दिन की तरह आज भी दोनों सदनों में…
सबका विकास हमारा संकल्प, हर वादा करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सभी को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई, स्वदेशी उत्पाद भी खरीदे मुख्यमंत्री ग्राम जगदीशपुर में स्व-सहायता समूहों की दीदियों के…
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का एक दिवसीय उदयपुर व गुजरात दौरा- भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की करेंगे समीक्षा- केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार, 7 नवम्बर को उदयपुर और गुजरात दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भगवान बिरसा मुण्डा…