दिल्ली के साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी भरे कॉल आए। दिल्ली पुलिस ने सभी प्रभावित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया था। इसके बाद चारों कोर्ट कैंपस को खाली करवाकर बम स्कवॉड जांच कर रहा है। सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी सुबह बम की धमकी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके दावा किया कि कैंपस में विस्फोटक रखे गए हैं। सुबह करीब 9 बजे प्रशांत विहार और द्वारका के स्कूलों को कॉल मिलने के बाद, टीमें दोनों जगहों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करा लिया गया। धमकी के बाद फोन बंद, जांच में कुछ नहीं मिला दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूलों को धमकी देने के बाद फोन करने वाले का फोन बंद हो गया और उसका पता लगाने की कोशिश जारी है। हालांकि फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा, “हमने स्कूलों में जांच की। वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। धमकी को एक अफवाह घोषित कर दिया गया है।”
Related Posts
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 की मौत:इसमें बच्चे-महिलाएं भी शामिल; यह इस साल का 11वां हमला, अब तक 800 लोगों की मौत
पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों…
PoK में आज विधानसभा चुनाव का पहला चरण:45 में से 13 सीटों पर मतदान; विरोध प्रदर्शन की वजह से तीन चरणों में चुनाव होगा
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को विधानसभा चुनाव का पहला चरण हैं। पाकिस्तानी चुनाव आयोग के मुताबिक,…
भास्कर अपडेट्स:महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की याचिका, हाइकोर्ट ने नोटिस जारी किया
बॉम्बे हाइकोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग और शहर की पुलिस से एक याचिका पर जवाब मांगा। इस…