G20 समिट में शामिल होने साउथ अफ्रीका जाएंगे पीएम मोदी:तीन दिवसीय दौरे पर कई द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे; ट्रम्प नहीं आ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (21 नवंबर) को तीन दिन की साउथ अफ्रीका यात्रा पर रवाना होंगे। वे जोहान्सबर्ग में होने वाले G20 देशों के 20वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। इस बार की G20 मीटिंग साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हो रही है। PM मोदी 21 से 23 नवंबर तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री तीनों मुख्य सेशंस में बोलेंगे। समिट के दौरान PM मोदी कई देशों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा वे इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) देशों की बैठक में भी शामिल होंगे। ट्रम्प G20 समिट में शामिल नहीं होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने दावा किया है कि साउथ अफ्रीका में मानवाधिकार उल्लंघन हो रहे हैं। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि साउथ अफ्रीका में श्वेत किसानों पर अत्याचार हो रहा है। इसलिए कोई भी अमेरिकी अधिकारी वहां नहीं जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी समिट में न जाने की घोषणा कर दी थी। इसके जवाब में भारत में साउथ अफ्रीका के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता। नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने भी यात्रा टाली नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने अपनी साउथ अफ्रीका यात्रा और G20 समिट में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया है। यह फैसला उन्होंने इस हफ्ते उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में 24 स्कूली छात्राओं के हुए अपहरण और एक चर्च पर हुए हमले के बाद लिया। राष्ट्रपति टिनूबू बुधवार को साउथ अफ्रीका रवाना होने वाले थे। अभी यह साफ नहीं है कि वे G20 समिट में शामिल होने जाएंगे या नहीं। सोमवार तड़के मैगा शहर के गर्ल्स कॉम्प्रिहेंसिव सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल में बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया। वे बाउंड्री फेंस फांदकर अंदर घुसे और सुरक्षा में तैनात पुलिस से भिड़ गए। हमलावर छात्राओं को उठाकर ले गए और एक स्टाफ की हत्या कर दी। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। G20 क्या है? G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। यूरोपीय यूनियन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका इसमें शामिल हैं। ये देश ग्लोबल इकोनॉमिक एक्टिविटीज का 85% और ट्रेड का 75% हिस्सा रखते हैं। G20 समिट 2023 का आयोजन भारत में हुआ था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com