हिमाचल के धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने एक पत्र लिखकर नीतीश के नेतृत्व और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सहेजने के उनके प्रयासों की सराहना की। धर्मशाला के थेक्चेन चोएलिंग से भेजे गए इस पत्र में दलाई लामा ने वर्षों से बिहार, खासकर बोधगया की अपनी यात्राओं के दौरान नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए स्नेह और आतिथ्य को याद किया। उन्होंने नालंदा परंपरा के संरक्षण और भारतीय दर्शन को बढ़ावा देने में नीतीश के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। दलाई लामा ने अपने पत्र में कहा कि भारत का करुणा और अहिंसा का दर्शन पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार इन मानवीय मूल्यों को न केवल अपने राज्य में, बल्कि पूरे देश में जीवंत रखेगा। आध्यात्मिक गुरु ने यह भी लिखा कि बीते वर्षों में बिहार ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास की असली सफलता तभी है जब यह गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचे। पत्र के अंत में दलाई लामा ने नीतीश कुमार के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि वे बिहार की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के हर प्रयास में ईश्वर से उनके लिए शक्ति और मार्गदर्शन की प्रार्थना करते हैं।
Related Posts
इटली में चुनाव जीतने पर एक्स्ट्रा सीटें मिलने पर विवाद:आज संसद में वोटिंग; मेलोनी बोलीं- कानून पास नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगी
इटली में चुनाव जीतने वाली पार्टी या गठबंधन को संसद में एक्स्ट्रा सीटें देने के प्रस्ताव पर विवाद छिड़ गया…
CM Vishnu Deo Sai Pays A Courtesy Call To President Droupadi Murmu
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai had a courtesy meeting with President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan in New Delhi. He…
सजा से बचने 19 साल तक बना रहा पागल:बैंक ने लोन दिया, शादियों में भी गया; कोर्ट ने जांच कराई तो खत्म हुआ नाटक
मध्यप्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट 1 में आपने पढ़ा कि जबलपुर की पाटन विधानसभा क्षेत्र के चंदवा गांव में 28…