दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को ISI कनेक्शन वाले एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हाईटेक हथियार मंगवाकर लॉरेंस, गोगी जैसे गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, उन्हें इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद रोहिणी एरिया में ट्रैप बिछाकर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तुर्की और चीन में बने 10 हाई-टेक पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों की क्वालिटी और नेटवर्क का विस्तार देखकर साफ है कि यह एक संगठित और हाई-फंडेड तस्करी मॉड्यूल था। पुलिस का कहना है कि बरामद किए गए हथियार बहुत आधुनिक हैं और इनके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। इससे लग रहा है कि यह तस्करी का संगठित और हाई-फंडेड मॉड्यूल था। हथियार पहले तुर्की-चीन से पाकिस्तान पहुंचाए जाते थे पुलिस के मुताबिक यह रैकेट पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था। हथियार पहले तुर्की और चीन से पाकिस्तान पहुंचाए जाते, फिर वहां से ड्रोन के जरिए पंजाब में गिराए जाते थे। इसके बाद इन्हें यूपी और पंजाब के तस्करों की मदद से दिल्ली और आसपास के राज्यों तक भेजा जाता था और इसे लॉरेंस, बंबिहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग को पहुंचाया जाता था। नेटवर्क हवाला के जरिए पाकिस्तान पैसा भेजता था। क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी गिरफ्तार आरोपी पंजाब और यूपी के रहने वाले हैं। इनका नाम मनदीप, अजय, दलविंदर और रोहन है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अब तक कितनी खेप भारत में भेजी जा चुकी है और किन गैंग्स तक हथियार पहुंचे। क्राइम ब्रांच मोबाइल लोकेशन, बैंक रिकॉर्ड और सोशल मीडिया लिंक के जरिए पूरे नेटवर्क और उसके विदेशी कनेक्शन की जांच कर रही है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर दरअसल 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर सीमावर्ती राज्यों तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर में आतंकियों के मददगारों पर लगातार छापेमारी हो रही है, इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ये नेटवर्क पकड़ा। हालांकि, इसका लिंक अभी आतंकियों से सामने नहीं आया है, लेकिन गैंगस्टरों के साथ मिला है। ——————– ये खबर भी पढ़ें…. दिल्ली ब्लास्ट- आतंकी डॉक्टर्स की अलग-अलग हैंडलर को रिपोर्टिंग थी:हथियारों के लिए फंडिंग की; उसी पैसे के लिए झगड़े थे उमर-मुजम्मिल दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क, हैंडलर्स की चेन और कई को-ऑर्डिनेटेड हमलों की तैयारी का खुलासा किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया मॉड्यूल का हर आरोपी एक अलग हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें….
Related Posts
मप्र स्थापना दिवस पर जुबिन नौटियाल करेंगे प्रस्तुति: विरासत से विकास तक की यात्रा दिखाने के लिए 2,000 ड्रोन का इस्तेमाल; सीएम यादव भोपाल में नई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ करेंगे
मध्य प्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस 1 से 3 नवंबर तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में “अभ्युदय मध्य प्रदेश”…
राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम- राजस्थान को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए प्रतिबद्ध, स्वच्छता समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी स्वच्छता योद्धाओं का करें सम्मान और सहयोग – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – स्वच्छता योद्धाओं को पीपीई किट का वितरण, रोड स्वीपिंग मशीनों को दिखाई हरी झण्डी – ‘इंप्लिमेंटेशन प्लान फॉर सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री सिटीज’ पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता समाज और सरकार की साझा जिम्मेदारी है तथा राज्य सरकार प्रदेश को…
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur
Khelo India Tribal Games, underway in Chhattisgarh, hockey and football matches were held in Raipur, while wrestling competitions took place…