उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में आज शादी का मुख्य फंक्शन होगा। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हुए हैं। उन्होंने शनिवार को मेहंदी सेरेमनी में देसी लुक के साथ एंट्री ली। दोनों ने खूब फोटो भी क्लिक करवाए। इसके बाद उन्होंने कई देशों के साथ पहुंचे गेस्ट के साथ बॉलीवुड नाइट को एंजॉय किया। अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर के कई पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन पर हो रहे हैं। शादी का मुख्य फंक्शन आज जग मंदिर पैलेस में सुबह 11 बजे से होगा। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई। इसमें दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले। मेहमान होटल लीला से सिटी पैलेस तक नाव से बारात में पहुंचे। माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही ने भी किया परफॉर्म इस रॉयल वेडिंग के लिए डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार शाम को गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे थे। इस दिन की बॉलीवुड नाइट में उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डांस भी किया था। एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी दोनों ने डांस किया था। शादी के फंक्शंस में शनिवार को भी सिटी पैलेस में बॉलीवुड नाइट हुई। इसमें माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, दीया मिर्जा ने परफॉर्म किया। आज जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म रॉयल वेडिंग का आज मुख्य फंक्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक फेरे व अन्य मांगलिक कार्यक्रम होंगी। इसके बाद शाम को सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन होगा। शादी में जेनिफर लोपेज परफॉर्म करेंगी। अब देखिए- शनिवार को हुए फंक्शंस से जुड़ी PHOTOS… …. रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1. उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. 15 तस्वीरों में देखिए उदयपुर की रॉयल वेडिंग, बॉलीवुड एक्टर्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस झीलों की नगरी उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग हो रही है। पूरी खबर पढ़िए…
Related Posts
मध्यप्रदेश के वन, वनोपज और वन्य-प्राणी प्रदेश की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में वन संपदा एवं…
मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग:PM बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे, लेकिन कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष…
उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे, आज से दरबार मूव दफ्तरों में सरकारी कामकाज शुरू हुआ
जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में आज से दरबार मूव के दफ्तरों में सरकारी कामकाज शुरू हुुए। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला…