इजराइल में करीब 5 लाख से ज्यादा लोग पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुई सुरक्षा चूक और उससे जुड़े सभी फैसलों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो। प्रदर्शनकारी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही, इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की रणनीति में व्यापक सुधार और देश में नेतृत्व परिवर्तन पर राष्ट्रीय बहस की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ जून के बाद पहली बार बेरूत पर इजराइली हमला, हिजबुल्ला चीफ निशाना: इजराइल ने जून के बाद पहली बार बेरूत के दक्षिणी उपनगर हारेथ पर हवाई हमला किया, जिसका टारगेट हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ को बताया गया। हमले में एक मौत और 21 लोग घायल हुए। हिजबुल्ला ने चेतावनी दी कि यह कार्रवाई पूरे लेबनान में हमलों की बढ़ोतरी का रास्ता खोलती है। लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… G20 में पहली बार मेजबानी हैंडओवर नहीं हुई:ट्रम्प के न आने से नाराज था साउथ अफ्रीका, अमेरिका बोला- यह ठीक नहीं किया साउथ अफ्रीका में 20वां G20 समिट रविवार को बिना औपचारिक हैंडओवर के समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने किसी अमेरिकी अधिकारी को गवेल (अध्यक्षता का प्रतीक हथौड़ा) नहीं सौंपा। विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला ने कहा कि आज कोई औपचारिक हैंडओवर सेरेमनी नहीं होगी। अमेरिका चाहे तो सोमवार से DIRCO (दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय) के दफ्तर से G20 से जुड़े दस्तावेज ले सकता है। इसके बाद व्हाइट हाउस की डिप्टी सेकेट्ररी अन्ना केली ने आरोप लगाया कि साउथ अफ्रीका ने G20 का औपचारिक हैंडओवर नहीं कर गलत किया है। पढ़ें पूरी खबर… बांग्लादेश ने फिर शेख हसीना को भेजने की मांग की:एक साल में तीसरी बार चिट्ठी लिखी, अब तक भारत ने कोई जवाब नहीं दिया बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस भेजने के लिए भारत को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इसमें हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की गई है। अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार एमडी तौहीद हुसैन ने इसकी जानकारी दी है। बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी BSS के मुताबिक यह पत्र शुक्रवार 21 नवंबर को भारत भेजा गया। इसे नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के जरिए भेजा गया। बांग्ला अखबार प्रथोम अलो के मुताबिक बांग्लादेश अब तक 3 बार भारत को शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। इससे पहले पिछले साल 20 और 27 दिसंबर को चिट्ठी लिखकर शेख हसीना को सौंपने की अपील की जा चुकी है। भारत ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
UPSC परीक्षा नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां:एग्जामिनेशन की स्पेलिंग Examinaition और कैंडिडेट को Cadidates लिखा; सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया। इस नोटिफिकेशन में ही…
जंगली कुत्ते मादा की तलाश में 4000 km घूमे:9 महीने तक जोड़ीदार तलाशते रहे, अब तक की सबसे लंबी दूरी तय की
जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क से निकले तीन अफ्रीकी जंगली कुत्तों ने साथी और नया इलाका तलाशने के लिए करीब…
Rajat Bansal Appointed Commissioner Public Relations Department & Spl Secretary CMO
Special Secretary in CM Secretariat The Chhattisgarh government has appointed IAS Rajat Bansal as Public Relations Commissioner (CPR) . Apart…