अखिलेश यादव की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महागठबंधन के तीन नेताओं पर तंज कसा है। सीएम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिनके संस्कार इस प्रकार के हो आज चाहे राहुल गांधी हो, अखिलेश यादव हो, या अभी-अभी जहां चुनाव (बिहार) हुआ हो तेजस्वी यादव, इनके माता-पिता को इनको अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे। घर के बड़े-बूढ़ों को अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे। मैं समझता हूं कि राहुल गांधी जी को उनकी दादी से लेकर उनकी माता जी, बहन किसी ने भी यह संस्कार नहीं सिखाए। उसी प्रकार से राहुल गांधी मुलायम सिंह यादव के पुत्र है। उनको भी अपने से बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता है… हमारे यहां तो एक संस्कृति है, एक संस्कार है कि अपने से छोटों का भी बहुत सम्मान किया जाता है। उनके प्रति भी व्यक्तिगत दूरआदर नहीं रखा जाता है। मैं समझ सकता हूं कि जिस प्रकार से आने वाले राज्यों के जितने भी चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। उससे अखिलेश यादव का इस प्रकार का बयान देना। उनका मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया है ये दर्शाता है। अखिलेश यादव ने क्या कहा था? अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के विजन 2047 पर तंज कसते हुए सरकार के लक्ष्यों और दावों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि 2047 तक पीएम मोदी ही धरती पर नहीं रहेंगे, फिर इस विजन का क्या होगा? पीएम मोदी बेमतलब की बातें करते हैं।
Related Posts
दिवाली के 13 दिन बाद भी दिल्ली में AQI 229:उत्तराखंड-हिमाचल में 4000 मीटर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी; राजस्थान-MP में 2 दिन बारिश का अलर्ट
देश में इस समय 3 तरह के मौसम चल रहे हैं। राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में…
बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 2 उम्मीदवारों की घोषणा की:TMC से आईं कोयल मल्लिक, उत्तराखंड के दिनेश आर्य को टिकट; राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव
BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलन…
हॉलीवुड सिंगर बोलीं- CJP को अमेरिका से फंडिंग मिल रही:भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे; मोदी समर्थकों से एकजुट होने की अपील
हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर अमेरिका से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि…