केरल के तिरुवनंतपुरम में घरेलू विवाद के बाद पिता के हमले में घायल 28 साल के युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक लग्जरी कार खरीदने की मांग को लेकर हुए झगड़े में पिता ने पास रखी लोहे की रॉड से बेटे के सिर में मारा था। पुलिस ने बताया कि घटना 9 अक्टूबर को वंचियूर इलाके में हुई थी। वंचियूर में रहने वाले विनायानंदन के बेटे ऋत्विक ने उनसे लग्जरी कार खरीदने की मांग की थी। कुछ दिन पहले ही पिता ने उसके लिए करीब 15 लाख रुपए की एक लग्जरी बाइक खरीदी थी, लेकिन वह इससे खुश नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पुलिस का कहना है कि बहस के दौरान बेटे ने पहले पिता पर हाथ उठाया, जिसके बाद विनायानंदन ने पास रखी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल ऋत्विक को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती था। पड़ोसी बोले- ऋत्विक अक्सर झगड़ा करता था पड़ोसियों और रिश्तेदारों के हवाले से पुलिस ने बताया कि ऋत्विक बेरोजगार था और महंगी चीजों की मांग को लेकर घर में अक्सर झगड़ा करता था। उस पर नशा करने का संदेह भी था और वह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहा था। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने विनायानंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक की मौत के बाद अब उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… 100 रुपए के लिए पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी-मारा:मरा समझकर छोड़ा, गंभीर हालत में इलाज जारी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है बेटे ने बल्ब के लिए पिता से 100 रुपए मांगे थे जिसे लेकर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। हमले में घायल बेटे का इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका जनजातीय गौरव पथ’ के निर्माण और महापुरुषों की…
दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर…
10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में समीक्षा बैठक प्रवासी राजस्थानी दिवस से वैश्विक प्रवासी राजस्थानी समुदाय का जुड़ाव होगा मजबूत, प्रदेश के विकास में प्रवासी राजस्थानियों के योगदान को मिलेगा बढ़ावा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा -कार्यक्रम में एनआरआर ओपन हाउस का होगा आयोजन, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों पर प्रवासी राजस्थानी करेंगे संवाद -नवंबर माह में पर्यटन प्री मीट होगी आयोजित
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों के सम्मान में आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान…