ईडी ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो के संस्थापक पवन नंदा और सौम्या सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। विंजो के पास मौजूद कुल 505 करोड़ रु. मूल्य के बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड को पीएमएलए के तहत फ्रीज किया गया है। ईडी के अनुसार कंपनी ने 43 करोड़ रुपए की गेमर्स (खिलाड़ियों) की राशि रोककर रखी थी, जिसे देश में रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) पर बैन लगने के बाद गेमर्स को लौटाना था। दोनों को बेंगलुरु की लोकल अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की ईडी कस्टडी दी गई। अगली सुनवाई की तारीख सामने नहीं आई है। विन्जो के 2 फाउंडर जिन्हें अरेस्ट किया गया… विन्जो के बारे में जानिए विन्जो भारत का प्रमुख सोशल गेमिंग ऐप है। 2018 में पवन नंदा और सौम्या ने मिलकर WinZO की स्थापना की। इस प्लेटफार्म पर 100 से ज्यादा स्किल-बेस्ड गेम्स जैसे लूडो, कैरम, शतरंज, पजल्स उपलब्ध हैं। इसके 25 करोड़ से ज्यादा भारतीय यूजर्स हैं, जबकि ग्लोबल 250 मिलियन हैं। यहां पर फ्री गेम्स, रेफर से कमाई करने का दावा किया जाता है। इसी साल रियल मनी गेमिंग पर बैन होने के बाद यहां पर अब फ्री मोड में जो टीवी, शॉर्ट ड्रामा एपिसोड आदि उपलब्ध करवाया जाता है। जिसके लिए यूजर्स से चार्ज किया जाता है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इसका एड करते रहे हैं। हर साल गेमर्स 20 हजार करोड़ गंवाते हैं
Related Posts
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पतंग उड़ाकर किया पतंग उत्सव का शुभारंभ -पतंगों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन – इस वर्ष सभी संभाग स्तर एवं जैसलमेर व माउंटआबू में भी पतंग उत्सव आयोजित – जलमहल की पाल पर रंग-बिरंगी पतंगों, पारंपरिक उल्लास एवं पर्यटकों का दिखा संगम – ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर पतंगों की प्रदर्शनी आयोजित
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट…
महबूबा बोलीं- कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंजी:सरकार का वादा था- जम्मू-कश्मीर सुरक्षित होगा, दिल्ली ही खतरे में आ गई
पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि 10 नवंबर को…
दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद को दिग्विजय ने बताया बेकसूर:पूर्व सीएम ने लिखा- पीएचडी स्कॉलर के साथ बहुत अन्याय हो रहा, तत्काल रिहाई हो
फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए साम्प्रदायिक दंगों के आरोपी उमर खालिद को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बेकसूर बताया…