कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे हार्ट की बीमारी से परेशान थे श्रीप्रकाश के निधन की पुष्टि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लालबंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लाया गया है। निधन की खबर पाकर लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। श्री प्रकाश जायसवाल की निधन की खबर मिलने पर कल होने वाले नगर निगम के सदन को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया- शुक्रवार शाम श्रीप्रकाश जायसवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। यहां से कार्डियोलॉजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। श्रीप्रकाश जायसवाल यूपी में कानपुर लोकसभा क्षेत्र से 3 बार सांसद रहे। 2009 से 2014 के बीच वह केंद्रीय कोयला मंत्री थे, जबकि 2004 से 2009 तक गृह राज्यमंत्री रहे। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
NIA ने 6 यूक्रेनी, 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया:भारत में उग्रवाद का समर्थन कर रहे थे; यूक्रेन ने तत्काल रिहाई की मांग की
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 6 यूक्रेनियों और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया। इन पर म्यांमार के जातीय युद्ध…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा भवन पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह…
महिलाओं को 2-2 लाख, किसानों की आमदनी बढ़ेगी:नौकरी-रोजगार देने की कैसे होगी व्यवस्था, इंडस्ट्री कहां लगेगी, जानिए नीतीश के बजट में क्या-क्या होगा
बिहार सरकार 3 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। नई नीतीश सरकार का यह पहला बजट है।…