तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। 20 से ज्यादा घायल हैं। शिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। घटना के जो फोटो-वीडियो सामने आए हैं, उनमें नजर आ रहा है कि स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें ड्राइवर साइड टकराईं। टक्कर के कारण बसों का मलबा सड़क पर फैल गया। लोगों की लाशें सीटों में फंसी हुई थीं। लोगों ने शवों को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं, स्थानीय लोगों ने बस के कांच तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की 8 तस्वीरें… …………………. बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले: बाइक टकराकर बस के फ्यूल टैंक में फंसी, इससे आग लगी; 40 यात्री सवार थे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्री जिंदा जले थे। घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई थी। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई थी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भारत में बचे 5800 मेनाशे यहूदियों को ले जाएगा इजराइल:अगले 5 साल में अपने यहां बसाएगा; अभी नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में रहते हैं
इजराइल ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले बनेई मेनाशे समुदाय के बचे हुए 5800 यहूदियों को अपने यहां…
भारत को मिली तीसरी परमाणु सबमरीन:अरिहंत और अरिघात के बाद INS अरिदमन नौसेना में शामिल, परमाणु शक्ति बढ़ी
भारतीय नौसेना में शुक्रवार को तीसरी परमाणु सबमरीन INS अरिदमन कमीशन की गई। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS…
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा:इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी…