ओडिशा विधानसभा ने बुधवार को ओडिशा शॉप्स एंड कॉमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट्स बिल 2025 पास किया। अब महिला कर्मचारी ऐसी दुकानों और कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। नए बिल में सरकार ने काम के घंटे 9 से बढ़ाकर 10 घंटे किए हैं। राज्य के लेबर मिनिस्टर गणेश राम सिंहखुंटिया ने कहा कि यह बदलाव छोटे बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। बिल पास होने के दौरान BJD और कांग्रेस ने विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया। नए बिल लागू के होने के बाद ये बदलाव होंगे पहले ये थे नियम पहले दुकानों में एक व्यक्ति से रोजाना 9 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकता था। ओवरटाइम की तिमाही सीमा सिर्फ 50 घंटे थी। दुकानों और व्यावसायिक जगहों पर महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम पर लगाने की अनुमति नहीं थी और छोटे दुकानों को भी 1956 के पुराने कानून की कई औपचारिकताओं का पालन करना पड़ता था। नए बिल ने इन सभी नियमों में बदलाव करते हुए काम के घंटों, ओवरटाइम और महिला कर्मचारियों की शिफ्ट से जुड़ी पाबंदियों में बदलाव की है। ओडिशा के लेबर मिनिस्टर गणेश राम सिंहखुंटिया ने कहा कि ये सुधार NITI Aayog और DPIIT की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है। ये बदलाव महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। इससे दुकानों और अन्य व्यवसायों की उत्पादकता भी बढ़ेगी। विपक्ष ने विरोध में सदन से वॉकआउट किया। बिल पेश होते ही कांग्रेस और BJD के सदस्यों ने विरोध जताया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि काम के घंटे बढ़ने से कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और महिलाओं को नाइट शिफ्ट में भेजना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा है। BJD MLA ध्रुव चरण साहू ने कहा कि भारत एक “वेलफेयर स्टेट” है और यहां कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और नाइट शिफ्ट में उनके लिए खतरा अधिक रहता है। कांग्रेस और BJD विधायकों ने कोलकाता के RG Kar अस्पताल में महिला डॉक्टर की नाइट ड्यूटी के दौरान हुई हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ———— ये खबर भी पढ़ें… महिला स्टाफ से पीरियड्स का सबूत मांगा, कपड़े उतरवाए:हरियाणा की यूनिवर्सिटी में सैनिटरी पैड का फोटो खिंचवाकर देखा, हंगामे के बाद सुपरवाइजर सस्पेंड हरियाणा के रोहतक में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में 4 महिला कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगा गया। इतना ही नहीं, उनके कपड़े उतरवाकर सैनिटरी पैड की फोटो भी खिंचवाकर देखी गई। हंगामा होने के बाद आरोपी सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:राजस्थान से आए थे 4 लोग; कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर
बेंगलुरु में परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करने वाली 21 साल की लड़की को परिवार के भेजे 4…
लाल आतंक के विरुद्ध जारी है अभियान, खत्म हो रहा नक्सलवाद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है।…
इन्दौर स्वच्छता और स्वाद के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बनाएगा विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
फिटनेस, सामूहिक चेतना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “वन इन्दौर-रन इन्दौर” मैराथन इन्दौर के लिए…