उत्तराखंड में आज इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स उधम सिंह नगर के पंत नगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुबह ही सभी इंडिगो की फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था, हालांकि करीब 100 यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, जो फ्लाइट्स कैंसिल होने से नाराज दिखे। वहीं एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से एयरपोर्ट पर ही एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां से लगातार यात्रियों को अपडेट दिए जा रहे हैं। उधर पंत नगर से जो दो फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं वो दिल्ली और कोलकाता जाने वाली थीं, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही विमान 78 सीटर थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइटें दिल्ली, लखनऊ, बैंगलुरु, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता और पुणे के लिए शेड्यूल थीं। यात्री बोले- पहले फ्लाइट दो घंटा लेट बताई थी, बाद में कहा कैंसिल हो गई यात्री नरेश कुमार ने बताया कि हमें यहां आने के बाद फ्लाइट कैंसिल होने की बात पता चली। इंडिगो से टिकट कंफर्म था। पहले बताया इंडिगो दो घंटा लेट है फिर बताया कि कैंसिल हो गई। अब हमें आगे का प्रोग्राम भी रिशिड्यूल करना पड़ेगा। टिकट कैंसिल करना पड़ेगा। हमारी आगे की भी इंडिगो की फ्लाइट थी। अब कैंसिल हो जाएगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
उत्तराखंड में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल:देहरादून से 13 और पंत नगर से 2 फ्लाइट्स शेड्यूल थीं, यात्री बोले- जानकारी नहीं दी
