उत्तराखंड में आज इंडिगो की 15 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। इनमें से 13 फ्लाइटें जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शेड्यूल थीं, जबकि 2 फ्लाइट्स उधम सिंह नगर के पंत नगर एयरपोर्ट से उड़ान भरनी वाली थीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुबह ही सभी इंडिगो की फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था, हालांकि करीब 100 यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे, जो फ्लाइट्स कैंसिल होने से नाराज दिखे। वहीं एयरपोर्ट अथॉर्टी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से एयरपोर्ट पर ही एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां से लगातार यात्रियों को अपडेट दिए जा रहे हैं। उधर पंत नगर से जो दो फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं वो दिल्ली और कोलकाता जाने वाली थीं, एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों ही विमान 78 सीटर थे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइटें दिल्ली, लखनऊ, बैंगलुरु, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता और पुणे के लिए शेड्यूल थीं। यात्री बोले- पहले फ्लाइट दो घंटा लेट बताई थी, बाद में कहा कैंसिल हो गई यात्री नरेश कुमार ने बताया कि हमें यहां आने के बाद फ्लाइट कैंसिल होने की बात पता चली। इंडिगो से टिकट कंफर्म था। पहले बताया इंडिगो दो घंटा लेट है फिर बताया कि कैंसिल हो गई। अब हमें आगे का प्रोग्राम भी रिशिड्यूल करना पड़ेगा। टिकट कैंसिल करना पड़ेगा। हमारी आगे की भी इंडिगो की फ्लाइट थी। अब कैंसिल हो जाएगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Related Posts
दावा-किम जोंग ने 13 साल की बेटी को उत्तराधिकारी चुना:बीजिंग दौरे पर पिता के साथ दिखी थीं; पब्लिक प्रोग्राम्स में भी नजर आ रहीं
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 13 साल की बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी चुन…
अब भगवान तक भी “रेट लिस्ट” लग गई है।
महाभिषेक — 11,500रुद्राभिषेक — 7,500दिन भर की पूजा — 51,000 आस्था अब स्लैब में बंट चुकी है। अब भगवान तक…
BJP बोली-राहुल गांधी अलगाववाद की राजनीति का उदाहरण:राज्य के हिसाब से बदलती है पॉलिटिक्स; ‘जना नायकन’ विवाद से जुड़ा मामला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अलगाववाद की राजनीति करने का आरोप…