जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में 68 लॉन्चपैड सक्रिय हैं। वहां 110 से 120 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसने की तैयारी कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने दैनिक भास्कर को ये एक्सक्लूसिव जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ हफ्तों में घुसपैठ की कोशिशें बढ़ सकती हैं। LoC के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सभी सेक्टरों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आतंकी सीमा के करीब भी न पहुंच सकें। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी लगातार LoC की ओर भेजा जा रहे हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं। सभी फोर्सेज को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर घुसपैठ की कोशिश को सीमा पर ही रोक दिया जाए। LoC पर सुरक्षा बढ़ाई गई सीमा से लगे गांवों और आगे की चौकियों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। फील्ड यूनिट्स को अधिक सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने अपनी काउंटर-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत किया है। बॉर्डर पर अब नाइट विजन कैमरे, ड्रोन निगरानी, थर्मल सेंसर, ग्राउंड सेंसर, बढ़ी हुई पेट्रोलिंग और अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। 30 नवंबरः BSF बोली- फोर्स ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार इससे पहले 30 नवंबर को जम्मू के बीएसएफ कैंपस में एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस दौरान BSF की जम्मू फ्रंटियर के IG शशांक आनंद ने बताया, ‘साल 2025 में अब तक BSF ने पाकिस्तान की 118 चौकियां तबाह की हैं। सरकार ने हमें जीरो घुसपैठ का टारगेट दिया है। हम उसको पूरा करेंगे।’ वहीं, BSF डीआईजी विक्रम कुंवर ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF ने कई आतंकी लॉन्च पैड नष्ट किए, इसके बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर से 72 से ज्यादा टेरर लॉंचिंग पैड शिफ्ट किए हैं। इनमें सियालकोट-जफ्फरवाल में एक्टिव 12 लॉन्च पैड और दूसरी जगहों पर एक्टिव 60 लॉन्च पैड शामिल हैं। हालांकि, ये सभी बॉर्डर से दूर हैं। पूरी खबर पढ़ें… पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए.. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। महिलाओं से कहा था- तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं कि जाकर मोदी को बता देना। घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में थे। वे दौरा बीच में ही छोड़कर देश लौटे और कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। 24 अप्रैल को उन्होंने कहा- आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। इसके बाद सेना के अफसरों से मिले और कहा- सेना कार्रवाई के लिए जगह और समय तय करे। पहलगाम घटना के 15 दिन बाद 6 मई देर रात सेना ने पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे। 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। यहीं आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। क्योंकि आतंकियों ने देश की बहन-बेटियों का सुहाग उजाड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई की रात से लगातार बॉर्डर से सटे इलाके और एयरबेस पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के सैन्य ठिकानों पर हमला किया, लेकिन 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। —————— ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर जारी, इस बार पाकिस्तान की 35 जगह टारगेट:आतंकी सैफुल्लाह की धमकी के बाद LoC पर अलर्ट, एजेंसी-सेना का मूवमेंट क्या पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर फिर होगा। ये सवाल उठने की सबसे बड़ी वजह देश के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के बयान हैं। दूसरी वजह पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा के आसपास आतंकियों के 35 से ज्यादा लॉन्च पैड तैयार करना। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
Microsoft’s ultimatum: Return to office; 3 days or consequences
Microsoft is mandating employees to return to the office for at least three days a week, starting February 2026, or…
हैदराबाद-जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में दो छात्र गुटों में झड़प:एक-दूसरे पर लाठियां चलाईं; महिला मित्र पर टिप्पणी से विवाद
हैदराबाद की जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) में गुरुवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। घटना…
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में जेन-जी आंदोलन, जंतर-मंतर प्रदर्शन, अभिजीत दीपके, राहुल गांधी…