पाकिस्तान ने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने PAK आर्मी को भारत की कई समस्याओं की वजह बताया था। पाकिस्तान ने कहा कि है उसकी सेना राष्ट्रीय सुरक्षा का मजबूत स्तंभ हैं। जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में हुए हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा था कि पाकिस्तान की कई नीतियां उसकी सेना की वजह से प्रभावित होती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ज्यादातर समस्याएं वहीं से पैदा होती हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदराबी ने इस बयान को उकसाने वाला, आधारहीन और गैर-जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है और उसकी सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। अंदराबी ने मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तानी सेना ने उस समय देश की रक्षा क्षमता को साबित किया था। पाकिस्तान में जो रहा वो 80 साल का इतिहास समिट के दौरान जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान में आज जो हो रहा है वो इसके 80 साल पुराने इतिहास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में किसी न किसी तरीके से सेना ही शासन करती है, कभी सेना खुलकर ये काम करती है, कभी पर्दे के पीछे से। पाकिस्तान ने कहा कि जयशंकर का यह बयान उसकी संस्थाओं और नेतृत्व को बदनाम करने की भारतीय कोशिशें एक दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं। इसका मकसद भारत की अस्थिर करने वाली गतिविधियों और पाकिस्तान में भारत समर्थित आतंकवाद से ध्यान भटकाना है। पाकिस्तान ने अरुणाचल पर चीन के दावे का समर्थन किया पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन के अरुणाचल प्रदेश पर दावे का खुलकर समर्थन किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने 5 दिसंबर को प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़े हर मुद्दे पर पाकिस्तान का लगातार और पूरा समर्थन चीन के साथ है।’ अरुणाचल प्रदेश पर चीनी विदेश मंत्रालय के दिए गए बयानों के सवाल पर अंद्राबी ने यह बात कही। चीन ने 25 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया था। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि जांगनान (अरुणाचल प्रदेश) हमारा हिस्सा है। चीन के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीन चाहे जितना भी इनकार करे, सच्चाई नहीं बदल सकती। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Related Posts
भारत को मिली तीसरी परमाणु सबमरीन:अरिहंत और अरिघात के बाद INS अरिदमन नौसेना में शामिल, परमाणु शक्ति बढ़ी
भारतीय नौसेना में शुक्रवार को तीसरी परमाणु सबमरीन INS अरिदमन कमीशन की गई। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS…
नेपाल में तबाही के बीच बचा रहा घर:कई फीट तक पानी और मलबे से घिरा; बालकनी में खड़े 3 लोगों की जान बची, VIDEO
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया,…
बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के LG का इस्तीफा:ममता बोलीं- मुझे गृहमंत्री ने बताया आरएन रवि नए गवर्नर होंगे, ये केंद्र का एकतरफा फैसला
पश्चिम बंगाल चुनाव से एक महीने पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन…