नहर में फेंकी बेटी 68 दिन बाद जिंदा निकली:फिरोजपुर में पिता ने कहा था- सुट्ट ती, मार के परे कीती; जिंदा बचने की पूरी कहानी बताई

पंजाब के फिरोजपुर में पिता की नहर में फेंकी बेटी जिंदा निकल आई है। पिता ने 68 दिन पहले चुन्नी से हाथ बांधकर रात में उसे नहर में फेंका था। इसके बाद उसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। फिर पुलिस तभी से लड़की को नहर में तलाश रही थी। अब वह अचानक मीडिया के सामने आ गई। उसने बताया कि वह जिंदा कैसे बची। लड़की ने कहा कि चुन्नी से उसके हाथ ढीले बंधे थे। जो आधा किमी दूर जाकर खुल गए। इसके बाद उसने नहर में सरिया पकड़ लिया और बाहर आ गई। उसने यह भी कहा कि मुझे नहर में फिंकवाने में मां का हाथ है। मैंने वायरल वीडियो देखा तो मां रो रही थी लेकिन ये सब झूठ है। पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए मैं कोर्ट में जाऊंगी। बता दें कि जब पिता ने बेटी को नहर में फेंका था तो वीडियो में कहा था- बाय-बाय, सुट्ट ती, मार के परे कीती। इस दौरान उसकी मां रोती हुई दिखाई दे रही थी। लड़की ने बताई अपने जिंदा निकलने की कहानी बेटी के चरित्र पर शक करता था पिता
30 सितंबर को फिरोजपुर से इस घटना का वीडियो सामने आया था। जिसमें दिख रहा था कि मां की मौजूदगी में ही बेटी के दोनों हाथ बांधकर पिता नहर में फेंक देता है। वह 17 साल की बेटी के चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों का भी कहना था कि बेटियों को लेकर बाप बहुत सख्ती करता था। वारदात की जानकारी मृतका की बुआ ने पुलिस को दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, पर वह उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही थी तो उसने उसे मार डाला। बेटी को नहर में फेंकने के VIDEO में क्या दिखा था SSP बोले- रिश्तेदार के पास, पुलिस के पास नहीं आई
फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह ने कहा कि लड़की अभी तक पुलिस के पास पेश नहीं हुई है। वो अपने किसी रिश्तेदार के पास है। अभी वो डरी हुई है। जिसे मीडिया कर्मी के साथ उसने संपर्क किया था, उससे बात हुई है। लड़की पुलिस के पास आना चाहती है, लेकिन अभी आई नहीं है। जैसे ही लड़की आएगी, इस केस में उसके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com