जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने ₹200 करोड़ के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को ₹217 करोड़ का सेटलमेंट ऑफर दिया है। इसे लेकर सुकेश के वकील अनंत मलिक ने पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज (ASJ) प्रशांत शर्मा को अर्जी दी है। अर्जी में कहा गया है कि यह ऑफर किसी भी अधिकार को नुकसान पहुंचाए बिना दिया गया है और इसका मतलब यह नहीं है कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपना जुर्म माना है। साथ ही शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर सेटलमेंट प्रस्ताव को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की गई है। अर्जी में कोर्ट से मांग की है कि नई दिल्ली की स्पेशल सेल की FIR से जुड़े इस मामले में सेटलमेंट पर विचार करने की परमिशन दी जाए। कोर्ट ने अभी तक सेटलमेंट वाली अर्जी पर कोई फैसला नहीं दिया है। मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर ₹200 करोड़ की ठगी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। इस केस में चंद्रशेखर और उसके सहयोगी ए पॉलोज को गिरफ्तार किया गया था। सुकेश पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में MCOCA लगा चंद्रशेखर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत भी कार्रवाई चल रही है और इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। इसके अलावा केस में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) भी लगाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने गलत कमाई का पैसा छिपाने के लिए हवाला और शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया। इस मामले में जैकलीन भी आरोपी ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी ED की जांच के दायरे में हैं। सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी वायरल रोमांटिक तस्वीरों के बाद जांच में सामने आया कि दोनों कभी रिश्ते में थे। जांच में सामने आया कि सुकेश ने खुद को बिजनेसमैन बताकर जैकलीन से रिश्ता रखा और उन्हें महंगे तोहफे दिए। जैकलीन ने कहा कि उन्हें सुकेश के ठग होने की जानकारी नहीं थी, हालांकि सुकेश आज भी जेल से उन्हें चिट्ठी और तोहफे भेजने का दावा करता है। ED द्वारा दायर मामले में जैकलीन आरोपी हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक्सटॉर्शन केस में जैकलीन को गवाह बताया गया। 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की मांग की थी। ———————————- सुकेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जेल से ठग सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा जैकलीन को लेटर, कहा- दुनिया की सबसे खराब जगह में तुम मेरी ताकत 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार जैकलीन फर्नांडिस के लिए लेटर भेज रहे हैं। नए लेटर में सुकेश ने जैकलीन को अपनी ताकत कहा है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के नए सॉन्ग दम दम की तारीफ करते हुए कहा कि वो गाने को हिट बनाने के लिए फैंस के लिए लकी ड्रॉ निकालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरकोट माता मंदिर में पूजन कर खरीदे सिंघाड़े
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात उज्जैन के बुधवारिया चौराहे पर माता के पंडाल पहुंचकर माता का पूजन किया…
‘धार्मिक वजह से वंदे मातरम न गाना अपराध नहीं’:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपराधिक कार्रवाई नहीं हो; 47 दिन पहले बने कानून पर केंद्र से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह जांचने पर सहमति दी कि वंदे मातरम न गाने को दंडनीय अपराध बनाया जा…
इंदौर अग्निकांड…फायर ब्रिगेड देरी न करता तो बच जातीं जिंदगियां:प्रत्यक्षदर्शी बोले- 5 किलोमीटर तय करने में 1 घंटे लगाए; दूसरी मंजिल तक पहुंची आग
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक मकान में आग लग गई। हादसे…