शशि थरूर जहां से सांसद, वहां NDA निकाय चुनाव जीता:तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों में से 50 पर जीत, यहां 45 साल से लेफ्ट का कब्जा

केरल के निकाय चुनाव NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजयी मिली।
2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए को 33 वार्ड मिले थे और UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह 8 बजे मतगणना जारी है। केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। चुने गए पंचायत सदस्यों और नगर पालिका पार्षदों, कॉरपोरेशन पार्षदों का शपथ ग्रहण 21 दिसंबर को होगा। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत पर मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद। आज का दिन केरल में कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के कार्य और संघर्षों को याद करने का है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है।’ ———————- ये खबर भी पढ़ें… केरल पंचायत चुनाव: भाजपा ने सोनिया गांधी नाम की महिला को उम्मीदवार बनाया, पिता ने कांग्रेस नेता से प्रभावित होकर नाम रखा था केरल के मुन्‍नार का पंचायत चुनाव के नल्लत्‍थानी वार्ड से बीजेपी की उम्मीदवार का नाम सोनिया गांधी का नाम सुर्खियों में रहा। यह नाम भले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जैसा हो, लेकिन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। 34 साल की सोनिया गांधी मुन्‍नार की ही रहने वाली हैं। उनके पिता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम पर बेटी का नाम रखा था। फिर बेटी की शादी भाजपा नेता से की। अब भाजपा ने सोनिया को वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com