पुलिस ने रविवार को TVK प्रमुख विजय की 18 दिसंबर को होने वाली इरोड जनसभा के लिए इजाजत दे दी है लेकिन इसके लिए 84 शर्तें लगाई हैं। पार्टी के मुख्य कोऑर्डिनेटर के सेंगोट्टियन ने पुलिस और राजस्व विभाग में याचिका दायर कर विजयामंगलम में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच विजय की मीटिंग करने की इजाजत मांगी थी। पुलिस ने आयोजकों से 84 मांगें पूरी करने को कहा। TVK प्रतिनिधियों के मंदिर अधिकारियों से मिलने के बाद, उन्होंने अपनी 16 एकड़ जमीन पर जनसभा के जरूरी NOC पुलिस को भेज दी। इससे पहले 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके चलते उन्हें जनसभाएं करने से पहले परमिशन लेनी पड़ी। पहले देखिए करूर भगदड़ की 3 तस्वीरें… 16 एकड़ की जमीन पर होगी जनसभा TVK प्रतिनिधियों के मंदिर अधिकारियों से मिलने के बाद, उन्होंने अपनी 16 एकड़ जमीन पर मीटिंग करने के लिए ज़रूरी NOC पुलिस को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ए सुजाता ने इलाके का फिर से निरीक्षण किया। साथ ही TVK से मंदिर को किराए के तौर पर 50 हजार रुपए और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करने को कहा। विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव लड़ेगी, CM फेस होंगे एक्टर दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। तमिलगा वेत्री कझगम की महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया। पुडुचेरी पुलिस ने 6 शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी थी पुडुचेरी पुलिस ने उप्पलम एक्सपो ग्राउंड में रैली के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। इसके तहत केवल 5000 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी। पार्टी की तरफ से जारी किए गए QR कोड पास के आधार पर ही एंट्री की अनुमति थी। रैली में विजय को 10 बजे से 12 बजे के बीच वैन से भाषण देने की इजाजत दी गई थी। प्रशासन ने रोड शो की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने यह भी बताया कि विजय के कार्यक्रम में किसी भी तरह का रोड शो नहीं होगा और केवल नियंत्रित जनसभा की अनुमति दी गई है।
Related Posts
ज्यादा गेंहू उपज से तुर्किये में 100फीट चौड़े गड्ढे बने:खेतों में अब तक 684 सिंकहोल की पहचान हुई; ग्राउंड वाटर लेवल घटने से जमीन धंस रही
तुर्किये का अन्न भंडार कहा जाने वाला कोन्या मैदान इन दिनों एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। यहां…
हार्वर्ड प्रोफेसर बोलीं-भारत को टैरिफ से ज्यादा पॉल्यूशन से खतरा:गीता गोपीनाथ ने कहा- हर साल 17 लाख लोग मर रहे, फिर भी ध्यान नहीं
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ ने पॉल्यूशन को भारत के लिए टैरिफ से ज्यादा बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने…
प्राइड ऑफ मध्यप्रदेश-2025 में सम्मानित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का म.प्र. में अभिनंदन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग, व्यवसाय सहित कला, साहित्य संगीत के क्षेत्र की विभूतियों का मध्यप्रदेश की धरती पर…